भगवानपुर प्रखंड को मिले नए बीडीओ,निशांत कुमार ने संभाला अपना पदभार,विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड को सोमवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मिल गए। निशांत कुमार ने सोमवार को बिडियो के पद का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।उनकी नियुक्ति पूर्व बिडियो धर्मवीर कुमार प्रभाकर के स्थानांतरण के बाद की गई है।पदभार ग्रहण के मौके पर प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की उपस्थिति रही।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर लखनपुर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र कुमार, लखनपुर पैक्स प्रतिनिधि रितेश सिंह, महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राजद नेता नितीश कुमार यादव सहित प्रखंड के कई कर्मी मौजूद थे।सभी ने नए बिडियो को माला पहनाकर व चादर ओढ़ाकर स्वागत किया और प्रखंड के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।

भगवानपुर प्रखंड को मिले नए बीडीओ,निशांत कुमार ने संभाला अपना पदभार,विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा 2नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन, पारदर्शिता और आम जनता को त्वरित सेवा उपलब्ध कराना होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article