वीरपुर प्रखंड के छोटे लाल सिंह फिर बने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

DNB Bharat Desk

प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में बेगूसराय जिला के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ के लिए संयोजकों की सुची के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और संगठन महा मंत्री भीखू भाई दल सानिया ने संयुक्त रूप से वीरपुर प्रखंड के पर्रा निवासी सह भाजपा नेता छोटे लाल सिंह को फिर से बेगूसराय सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के लिए नामों की घोषणा किया है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रखंड के छोटे लाल सिंह फिर बने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक 2जिससे प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सह मण्ल अध्यक्ष विरशेन विक्रम, राकेश कुमार, धारों सिंह, चुन्नू कुमार चंदन, पप्पू सिंह, संजय सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि छोटे लाल सिंह के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में भाजपा और सशक्त होगी। प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए छोटे लाल सिंह को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों को और भी मजबूती प्रदान करने वाला अस्तंभ बताया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article