बेगूसराय में होमगार्ड को समान काम का समान वेतन की मांग पर सरकार का मोहर लगाते ही, जुलूस निकालकर किया धन्यवाद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज होमगार्ड के जवानों ने एक विजय जुलूस निकालकर बिहार सरकार का धन्यवाद दिया है। जवानों का कहना है कि 8 साल से उनकी लंबित मांगों को लेकर होमगार्ड के जवान काफी आंदोलनरत थे लेकिन अब बिहार सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान दिया और समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर मोहर लगाई है । होमगार्ड के जवानों ने कहा कि अब उनका वेतनमान प्रत्येक दिन 1100 से अधिक कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

हालांकि अभी कई ऐसी मांगे हैं जिनको लेकर होमगार्ड के जवान अभी भी आंदोलनरत हैं। जवानों ने कहा कि अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से इन लोगों के द्वारा सरकार से लड़ाई लड़ी जा रही थी। लेकिन अब बिहार सरकार के मुख्य सचिव एवं बिहार सरकार ने उनकी सबसे बड़ी मांग समान काम के लिए समान वेतन भत्ता को स्वीकार किया है । जो 2 सितंबर से लागू भी कर दी गई है।

बेगूसराय में होमगार्ड को समान काम का समान वेतन की मांग पर सरकार का मोहर लगाते ही, जुलूस निकालकर किया धन्यवाद 2दूसरी तरफ अन्य मांगों को लेकर भी बिहार सरकार के मुख्य सचिव के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उन पर भी सरकार का ध्यान है और जल्द ही इस दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसी खुशी में आज होमगार्ड के जवानों ने विजय जुलूस निकालकर शहर के कई सड़कों पर बिहार सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए तथा सरकार का धन्यवाद दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article