भगवानपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर, बिजली व्यवस्था ध्वस्त और घरों को नुकसान

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। कुछ ही देर चली आंधी ने कई घरों के एस्बेस्टस उड़ा दिए, जिससे लोगों को आर्थिक क्षति हुई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं और आवागमन प्रभावित रहा।

- Sponsored Ads-

आंधी के दौरान कई जगह बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए तथा बिजली के तार टूटकर सड़क और खेतों में गिर गए। इसके कारण कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गिरे हुए पेड़ों और टूटे तारों के कारण लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी हुई।

भगवानपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर, बिजली व्यवस्था ध्वस्त और घरों को नुकसान 2स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों की छतों पर लगे एस्बेस्टस उड़ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल, टूटे तारों और गिरे पेड़ों को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

भगवानपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर, बिजली व्यवस्था ध्वस्त और घरों को नुकसान 3हालांकि तेज आंधी और बारिश के बाद भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तूफान से हुए नुकसान ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

Share This Article