नालंदा: जदयू में दरार की चर्चाओं पर श्रवण कुमार का पलटवार, बोले- पार्टी में न कोई दरार, न कोई लफड़ा, एनडीए में सब कुछ महफूज, छोटी-मोटी समस्याओं का मिल-बैठकर निकलेगा समाधान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 बिहार में चुनाव के बाद एनडीए और जदयू के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने की चर्चाओं के बीच ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। 

नालंदा पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी में दरार और आपसी खींचतान की खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के अंदर न कोई दरार है और न ही किसी तरह का लफड़ा। अगर चुनाव के दौरान किसी को कोई परेशानी या शिकायत हुई है, तो बैठकर आपसी बातचीत से उसका समाधान निकाला जाएगा।

नालंदा: जदयू में दरार की चर्चाओं पर श्रवण कुमार का पलटवार, बोले- पार्टी में न कोई दरार, न कोई लफड़ा, एनडीए में सब कुछ महफूज, छोटी-मोटी समस्याओं का मिल-बैठकर निकलेगा समाधान 2मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी में छोटी-मोटी समस्याएं होती रहती हैं, लेकिन उनका समाधान निकालने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व हमेशा तत्पर रहता है। पार्टी के अंदर और बाहर की समस्याओं का निदान नेतृत्व ने पहले भी किया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए पूरी तरह महफूज और सुरक्षित है तथा भविष्य में भी पार्टी पूरी तरह से महफूज रहेगी। 

नालंदा: जदयू में दरार की चर्चाओं पर श्रवण कुमार का पलटवार, बोले- पार्टी में न कोई दरार, न कोई लफड़ा, एनडीए में सब कुछ महफूज, छोटी-मोटी समस्याओं का मिल-बैठकर निकलेगा समाधान 3वहीं निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि निशांत कुमार अभी भी डिप्टी सीएम से कम नहीं हैं। वे जदयू के सर्वमान्य नेता हैं और बिहार ही नहीं, देश के युवाओं का भी उन पर भरोसा है। उन्होंने निशांत कुमार के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article