डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया में विगत कुछ दिनों से गंगा एवं गंडक नदियों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि के कारण खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में लगभग 15 पंचायत में गंगा के चपेट में आ गया है , माधवपुर, कबेला, दरियापुर भेलवा, जोरवारपुर, तेमथा करारी, कुल्हड़िया, भरसो, सौढ उत्तरी, सौढ दक्षिणी, लगार,

वही गोगरी प्रखंड के बोरना, रामपुर, बन्नी, कटघरा, गोगरी, झिटकीया एवं नगर परिषद क्षेत्र के मीरगंज, शारदा नगर, मानसी के नगर
पंचायत वार्ड 5 के जालिम बाबू टोला व मटिहानी, तथा खगड़िया प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर मध्य, रहीमपुर दक्षिणी एवं नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 30 तथा 31 के पूर्णतः बाढ़ की चपेट में आने की गंभीर स्थिति में है इस विकट आपदा ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित आश्रय स्थलों पर शरण लिए हुए हैं।
जिले की मुख्य आजीविका कृषि एवं पशुपालन पर आधारित है, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं, पशुओं के चारे की भारी कमी उत्पन्न हो गई है, कई घर बाढ़-कटाव में नष्ट हो चुके हैं, और किसानों एवं पशुपालकों को गहरी आर्थिक क्षति पहुँची है। हजारों परिवार आजीविका संकट का सामना कर रहे हैं।
खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट