बेगूसराय: गंगा के रौद्र रूप के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का कहर लगातार जारी है। मटिहानी प्रखंड तेघरा प्रखंड समेत जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बेगूसराय पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से एरियल सर्वे कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद सड़क मार्ग से कैलाशपुर सड़क स्थित पुलिया पहुंचे और अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण स्थानीय बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री से काफी दूर रखा गया और एक पीड़ित अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सका। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है। यह तस्वीरें बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों की हैं, जहां गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मटिहानी प्रखंड के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बेगूसराय पहुंचे।

बेगूसराय: गंगा के रौद्र रूप के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 2मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया और बाढ़ की भयावह स्थिति का निरीक्षण किया।एरियल सर्वे के बाद मुख्यमंत्री बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से उलाव के समीप कैलाशपुर सड़क स्थित पुलिया पहुंचा।

यहां मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री से काफी दूर रखा गया था।मुख्यमंत्री ने किसी भी स्थानीय बाढ़ पीड़ित से सीधे बातचीत नहीं की। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक बाढ़ पीड़ित लगातार आवाज लगाकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश करने लगा।लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री गाड़ी में बैठकर आगे निकल गए और बाढ़ पीड़ित अपनी बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सका।

बेगूसराय: गंगा के रौद्र रूप के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 3बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां अधिकारियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है।बैठक में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य और आने वाले दिनों की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रही है। उन्होंने बताया कि गंगा में भारी मात्रा में पानी गुजर रहा है और पटना बॉर्डर से लेकर पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक सोन नदी में भी 5.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रखा गया है और लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा की बाढ़ के स्थायी समाधान की दिशा में भी सरकार के प्रयासों की बात कही।उन्होंने कहा कि गंगा के एंबैंकमेंट को पूरी तरह दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। जहां जरूरत होगी, वहां रिंग बांध बनाए जाएंगे और नए स्ट्रेच भी तैयार किए जाएंगे, ताकि बाढ़ के पानी को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों पर गंगा का पानी 20-20 किलोमीटर के स्ट्रेच में फैल रहा है। सरकार का प्रयास है कि पानी के फैलाव को सीमित किया जाए और इसे व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए।मुख्यमंत्री ने गंगा में जमा होने वाली गाद की समस्या से भी निजात दिलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने माना कि बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

बेगूसराय: गंगा के रौद्र रूप के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 4मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की बाढ़ की समस्या को भी ठीक किया जाएगा और इलाके के विकास एवं बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बैठक के बाद बाढ़ प्रभावित बेगूसराय के लिए सरकार की ओर से क्या बड़े फैसले और राहत के निर्देश सामने आते हैं।

Share This Article