23 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन; कई योजनाओं की देंगे सौगात:  केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे वैशाली जिले के बिदुपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर में NDA के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 

- Sponsored Ads-

इसमें जिले से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार पर हमेशा विशेष कृपा रही है। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास के कई काम हुए हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य को कई योजनाओं की सौगात मिलेगी।

 23 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन; कई योजनाओं की देंगे सौगात:  केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 2उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंचकर पर्व मना सकें। प्रधानमंत्री वैशाली पहुंचकर छठ का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए NDA के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 23 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन; कई योजनाओं की देंगे सौगात:  केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 3सभी को मिलकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार पर विशेष कृपा बनी रहती है वह बिहार को कई सौगात देंगे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article