बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद: उधार में कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर होटल में घुसकर मालिक और स्टाफ की बेरहमी से पिटाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां उधार में कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर दबंगों ने होटल में घुसकर मालिक और कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-

मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित सब्जी मंडी के पास का है। बताया जा रहा है कि होटल संचालक राजेश कुमार अपने होटल पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक की मांग की। होटल मालिक के अनुसार कोल्ड ड्रिंक की कीमत 85 रुपये थी, लेकिन आरोपी केवल 75 रुपये देने लगे। जब होटल संचालक ने पूरे पैसे की मांग की और उधार देने से इनकार कर दिया तो दोनों युवक भड़क गए।आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक होटल के अंदर घुस गए और होटल मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब होटल के कर्मचारी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। इस हमले में होटल मालिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद: उधार में कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर होटल में घुसकर मालिक और स्टाफ की बेरहमी से पिटाई 2स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी होटल के भीतर घुसकर मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना के बाद होटल संचालक और कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद: उधार में कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर होटल में घुसकर मालिक और स्टाफ की बेरहमी से पिटाई 3फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।दिनदहाड़े होटल में घुसकर मारपीट की इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Share This Article