डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दूध व्यवसाय को सारे शाम गोली मारकर हत्या कर दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

वही हत्या की खबर लगते ही परिजनों के बीच को हड़कंप मचा हुआ है। वही इस हत्या के बाद परिजन पुलिस पर काफी आक्रोश दिख रहे हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय मे अपराधियों नें एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों नें एक दूध व्यवसाय की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को उस वक्त अंजाम अपराधियों के द्वारा दिया गया जब मृतक दूध पहुँचाने बाजार जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे अपराधियों नें उसे गोली मारकर सरे शाम हत्या कर दिया।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भर्रा रोड पर की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख के रहने वाले सत्यनारायण यादव के पुत्र बिनोद यादव के रूप मे हुई है। बताया जाता है की गावं के ही मुकेश यादव के घर पुलिस नें कुछ समय पूर्व शराब बरामद किया था। मुकेश यादव को शक था की मृतक बिनोद यादव नें ही पुलिस को इसकी सुचना दी थी। इसको लेकर मुकेश यादव लगातर जान मारने की धमकी दे रहा था। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस से भी की गई थी। पर कोई कारवाई नहीं हुई।
जिससे इस घटना को लेकर परिजनों मे पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है की अपराधियों नें मृतक को दो गोली मारी है। घटना की सुचना के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुँची और आगे की जाँच मे जुट गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस को लगातार उसके खिलाफ शिकायत दिए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण से आज सारेशाम विनोद यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अपराधी शराब माफिया है और लगातार शराब का धंधा करता है।इस घटना के बाद सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ लगी हुई है और पुलिस के खिलाफ परिजनों में काफी आक्रोश देखी जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क