आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में धूमधाम से मना एनसीसी दिवस, कैडेटों ने लिया अनुशासन और देशसेवा का संकल्प

DNB Bharat Desk

दलसिंहसराय स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में महाविद्यालय की एन सी सी इकाई द्वारा प्रधानाचार्य डा० वी० के० चौधरी एवं वरीय प्राध्यापक डा० विमल कुमार की अध्यक्षता में तथा एन सी सी पदाधिकारी ले० (डा०) धीरज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एन सी सी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। 

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर एन सी सी पदाधिकारी ने आज के महत्ता को विस्तार से बताया। भारत में हर साल नवंबर के चौथे रविवार को एनसीसी दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 में युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठनों में से एक है, जो देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा से जोड़ता है। 

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में धूमधाम से मना एनसीसी दिवस, कैडेटों ने लिया अनुशासन और देशसेवा का संकल्प 2अर्थशास्त्र के अध्यक्ष डा० सोहित राम एवं हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डा० सुनील कुमार सिंह ने भी एन सी सी के बारे में उसके उद्देश्य पर कैडेटों को संबोधित किया। एनसीसी का आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” है। यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर कैडेट के जीवन का मूलमंत्र है। इस अवसर पर इकाई के कैडेटों, अंडर आफिसर प्रणय आशीष, सार्जेंट पायल साहनी, लक्ष्मी कुमारी, निशा कुमारी, आदि ने भी भाषण एवं गीत के माध्यम से प्रस्तुती की। 

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में धूमधाम से मना एनसीसी दिवस, कैडेटों ने लिया अनुशासन और देशसेवा का संकल्प 3अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा०विमल कुमार ने सभी कैडेटों को एन सी सी दिवस की शुभकामनाएँ दी। एनसीसी हमें केवल एक अच्छा कैडेट ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और सशक्त नेतृत्वकर्ता बनाती है। आइए, हम सब यह संकल्प लें कि हम हमेशा अनुशासन में रहकर अपने देश और समाज की सेवा करेंगे। 

एन सी सी गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर डा०सुनील कुमार साह,मलय कुमार,प्रभात कुमार,अरुण कुमार,रवीन्द्र कुमार सहित दर्जनों एन सी सी कैडेट उपस्थित रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article