खगड़िया: मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उचक्कों ने करीब 80 हजार रुपए उड़ाए

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया परबत्ता बाजार में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उचक्कों ने करीब 80 हजार रुपए उड़ा लिए घटना  के संबंध में पीड़ित सलारपुर निवासी जनार्दन सिंह पिता ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के अकाउंट से यूनियन बैंक की शाखा से 80 हजार निकाल कर डिक्की में रखा और पहले सब्जी की खरीदारी की इसके बाद आनंद वस्त्रालय  के सामने गाड़ी खड़ी कर दुकान के भीतर गए

- Sponsored Ads-

खगड़िया: मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उचक्कों ने करीब 80 हजार रुपए उड़ाए 2वहां खरीदारी की वापस आया तो डिक्की खुला हुआ था और उसमें रखा रुपए गायब थे इधर पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है हालांकि यह पूरा वारदात आसपास लगे कई सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article