बेगूसराय मे मामुली विवाद को लेकर मारपीट में मां,पुत्र,पुत्री समेत चार घायल, सदर अस्पताल भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे मामूली विवाद मे दो रिश्तेदारों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना मे एक पक्ष की ओर से एक महिला उसके दो पुत्र और पुत्री को गंभीर चोटे आई है। जिसमे गंभीर रूप से घायल माँ और बेटी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। बताया जाता है की इस घटना मे ईट पत्थर से बार से सभी लोग घायल हुए है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर गावं की है।

घायल की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर गावं के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले मुकेश राम की पत्नी सुदामा  देवी और एक बेटी और दो बेटी घायल हुए है। घटना के संबंध मे सुदामा देवी ने बताया की उनके पड़ोस मे रहने वाले रिश्तेदार के लैट्रिन के टंकी पर ढक्कन नहीं रहने के कारण उनका पूरा घर बदबू से महक रहा था। इसी संबंध मे कहने पर उसके पड़ोसी गोतिया और उनके परिवार के लोग भड़क गए।

बेगूसराय मे मामुली विवाद को लेकर मारपीट में मां,पुत्र,पुत्री समेत चार घायल, सदर अस्पताल भर्ती 2और उन लोगो के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान इटपत्थर के वार से पीट पीट कर उसे उसके दो पुत्र और बेटी को घायल कर दिया गया। इस मामले मे थाना मे शिकायत करने पर पुलिस द्वारा पहले इलाज कराने को गया जिसके बाद वो लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती हुए है।

Share This Article