वीरपुर में अनोखे विरोध का असर: ‘वाटर पार्क’ नामकरण और पुतला दहन के बाद जागा प्रशासन, शुरू हुई 300 फीट सड़क की ढलाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला के चर्चित वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पीएचसी रोढ स्थित बाजार के ढेलफेक्का चौक के पास रोड पर बने गड्ढे में जल जमाव से वीरपुर समेत आस पास के दर्जनों गांवों के लोग जहां वर्षों से त्रस्त थे। ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर सांसद विधायक तक के यहां गुहार लगा लगा कर थक हार चुके थे।

- Sponsored Ads-

तब समाजीक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा उक्त जल जमाव वाले स्थल का नाम सांसद गिरिजा सिंह, नगर विधायक कुंदन कुमार के नाम से वाटर पार्क नाम करण किया गया था। और ए आई एस एफ के कार्यकर्ताओं के स्थानीय सांसद और विधायक का पुतला दहन किए जाने से जैसी खबरें सुर्खियों में आने से प्रशासन और पदाधिकारियों ने तब कुंभकर्णी नींद्रा से जागृत हुए।

वीरपुर में अनोखे विरोध का असर: 'वाटर पार्क' नामकरण और पुतला दहन के बाद जागा प्रशासन, शुरू हुई 300 फीट सड़क की ढलाई 2तब वीरपुर पुर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह के अथक प्रयास और दौर भाग के बदौलत ग्राम पंचायत राज वीरपुर पूर्वी के मनरेगा योजना से सोमवार 23 नवंबर के दिन समारोह पूर्वक नारीयल फोर कर 300 फिट में रोड ढलाई कार्य को शुरू किया गया है। मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह , संजय सिंह, सुखनंदन महतों, दिलीप चौधरी,अमीत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इस रोड की ढलाई शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

वीरपुर में अनोखे विरोध का असर: 'वाटर पार्क' नामकरण और पुतला दहन के बाद जागा प्रशासन, शुरू हुई 300 फीट सड़क की ढलाई 3मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह ने इस संबंध में बताया कि यह रोड मनरेगा योजना से सुखनंदन महतों के दुकान से लेकर ब्रजेश राय के घर तक 300 फिट रोड पर पीसीसी ढलाई किया जाना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article