जमीन की जंग में लहूलुहान होता समस्तीपुर: वारिसनगर में दो पाटीदार भिड़े, आधा दर्जन घायल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वर्षों से चले आ रहे जमीन के विवाद अब आपसी रंजिश और खूनी संघर्ष का रूप लेते जा रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर जमीन के एक टुकड़े के लिए लोग कब तक एक-दूसरे के खून के प्यासे बने रहेंगे। ताजा मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 की है जहाँ जमीन विवाद को लेकर दो पाटीदार आपस में भिड़ गए।

- Sponsored Ads-

देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में जमीन विवाद से जुड़ी समस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या कारण है कि जमीन के विवाद समय रहते नहीं सुलझ पाते और छोटी-छोटी कहासुनी बड़ी मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच जाती है?

जमीन की जंग में लहूलुहान होता समस्तीपुर: वारिसनगर में दो पाटीदार भिड़े, आधा दर्जन घायल 2सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन विवाद को लेकर मामले लंबित रहते हैं, तो विवादित पक्षों के बीच तनाव कम करने और किसी बड़ी घटना को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं?

समस्तीपुर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। जरूरत है कि जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे संवेदनशील जमीन विवादों को गंभीरता से लें, लंबित मामलों की समीक्षा करें और विवादित स्थलों पर समय रहते उचित कार्रवाई करें।

जमीन की जंग में लहूलुहान होता समस्तीपुर: वारिसनगर में दो पाटीदार भिड़े, आधा दर्जन घायल 3 क्योंकि अगर समय रहते इन विवादों का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। आखिर समस्तीपुर के लोग कब तक जमीन के विवाद में आपसी दुश्मनी और हिंसा का शिकार होते रहेंगे? प्रशासन को इस दिशा में ठोस पहल करनी होगी, ताकि जमीन के एक टुकड़े के लिए किसी और घर में खून न बहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article