डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बीते रात चोरों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना खोदाबदपुर थाना क्षेत्र के खोदाबदपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृष्ण कुमार झा के घर को निशाना बनाया एवं मुख्य दरवाजा काटकर 10 लाख के जेवरात 30,000 नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली।

परिजनों ने बताया कि कृष्णा कुमार झा अपनी पत्नी की इलाज हेतु झारखंड के रांची गए हुए हैं और इस दौरान उन्होंने घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक ग्रामीण अमरकांत पासवान को दी थी। परिजनों ने बताया कि बीते रात अमरकांत पासवान तकरीबन 8:00 बजे खाना खाकर अपने पुश्तैनी घर में सोने चला गया था।
अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य रात्रि में चोरों ने घर को सुना देखकर मुख्य दरवाजा का ताला काट दिया एवं चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल परिजनों के द्वारा खोदाबांदपुर थाने की पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।
डीएनबी भारत डेस्क