बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या से नाराज लोगों ने सड़क जमकर तकरीबन 4 घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। इस घटना के सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। हालांकि कपड़ा कारोबारी की हत्या के बाद दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

- Sponsored Ads-

घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बहरबन्नी गांव के समीप की है। मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है। शहजाद की छह महीना पहले शादी हुई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला है और जो अपराधी गोली मारकर हत्या की है उसे अपराधी को एनकाउंटर किया जाए। वही इस हत्या के मामले में अपराधी इसी गांव का रहने वाला है। परिजनों के कहना है कि गांव के ही रहने वाले पंकज कुमार के साथ उसके 2 और साथी विजय पासवान और कन्हैया सहनी ने इस हत्या को वारदात को अंजाम दिया है।

बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 2मृतक के भाई ने कहा की मेरे भाई से भी  रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर मेरे भाई की हत्या की गई है।जानकारी के मुताबिक सुबह के मो. शहजाद कपड़ा लेकर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गोली मारी गई है। वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मो. शहजाद वीरपुर बाजार में कपड़ा दुकान चलाता था। आज बाइक पर कपड़ा लेकर दुकान जाने के लिए घर से निकला था। बहरबन्नी बाबा स्थान के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बुलेट आंख के पास लगी है। परिजनों का कहना है कि 3 साल से बदमाश रंगदारी मांग रहा था।

बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 3पहले भी लड़ाई हुई थी।उस समय घर पर पहुंचे अपराधियों को हमलोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जेल से बाहर आने के बाद फिर से रंगदारी मांग रहा था। इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी। पंचायत में लोगों ने कहा था आप टैक्स मत दीजिए। पूरा समाज आपके साथ है। भाई ने बताया कि मेरा भाई रोज दुकान जाता है। 2 दुकान है, एक वो संभालता है, दूसरा मैं खुद देखता हूं। बाबा स्थान पर घात लगाकर बैठे 3 अपराधियों ने गोली मार दी। पहले भी विवाद हुआ था, ये लोग 3 लाख टैक्स मांग रहे थे। पिछले साल भी एक लाख रुपए मांगा था।

बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 4पुलिस का कहना है कि गुरूवार की सुबह गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने कुछ लोगों का नाम बताया है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय क्षेत्रपाल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article