डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरफर पचरूखी गांव के वार्ड संख्या-13 में रास्ते पर गंदगी फैलाने और सार्वजनिक रास्ते पर मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इस घटना में एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार रास्ते पर गंदगी फैलाने और मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
जख्मी लोगों की पहचान अमित महतो, बेबी देवी, मुकेश महतो एवं अंकुश कुमार के रूप में हुई है।वहीं, दूसरे पक्ष से जीवछ महतो, राजन महतो, रवि कुमार, रौशन कुमार, आदित्य कुमार एवं रणवीर कुमार के नाम सामने आए हैं, जिन पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम रिपोर्ट