खेल खेल में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी में एक बच्चे ने दूसरे को मारी गोली, मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बच्चे ने आपसी विवाद में दूसरे बच्चे को गोली मार दी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मामला खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है जहां आपसी विवाद में एक बच्चे ने देसी कट्टा से दूसरे युवक को गोली मार दी। मामले में मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि खेलते हुए दोनों बच्चे के बीच मामूली कहासुनी हुई और उक्त बच्चे ने घर से देसी पिस्तौल लाकर गोली मार दी।

- Sponsored Ads-

बता दें कि आरोपी बच्चे की उम्र महज 15 वर्ष बताई जा रही है तो मृतक की 12 वर्ष। मृतक बच्चे की पहचान मुरली गांव निवासी विद्यानंद चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीत्कार मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article