डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजात गांव वार्ड संख्या-2 निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र भोला चौधरी के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 125/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए व्यवहार न्यायालय बेगूसराय में प्रस्तुत किया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट