कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, तेघड़ा और भगवानपुर के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सहिलोरी गांव में विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पूजा मेला समिति की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहा और उत्सवी माहौल में लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेघड़ा के एस0 डी0 ओ0 नीरज कुमार सिन्हा, डी0एस0पी0 कृष्ण कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार,अंचलाधिकारी रानू कुमार,भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार,और पुलिस निरीक्षक निर्भय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।रावण दहन कार्यक्रम में सहिलोरी गांव के अलावा आसपास के विभिन्न गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। रावण दहन के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र पर्व के उल्लास में सराबोर नजर आया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने किया। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम ने क्षेत्र में पर्व की रौनक बढ़ा दी। आयोजन के माध्यम से लोगों ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट