बरौनी जीरोमाइल मैदान में असत्य पर सत्य की जीत: आदमकद रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन

DNB Bharat Desk

हर्ल बरौनी जीरोमाईल मैदान में आश्विन विजया महादाश्मी के पावन अवसर पर भरतेश्वर मन्दिर दुर्गा पूजा समिति हर्ल बरौनी जीरोमाइल के तत्वाधन में बेगूसराय जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में दशकंधर महाअधर्मी असत्य का उपासक और महाअभिमानी रावन तथा उसके भ्राता कुम्भकर्ण के आदमकद पुतले का दहन हनुमन्त स्वरूप में रहे बालक द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

इससे पहले सोने की चिड़ियाँ माँ भारती के सबसे प्रथम और आदर्श पुरुष पुरुषोत्तम श्रीराजा रामचंद्र के स्वरूप में रहे युवक तथा शेषानाग अवतार श्रीराजा रामचंद्र के भ्राता लक्ष्मण जी के स्वरूप के युवक द्वारा तीर से प्रहार किया गया। साथ ही स्थानीय पुरोहित पंडित सह अध्यक्ष संजीत झा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण किया गया।जिसके साथ संध्या 5 बजकर 52 मिनट पर कुम्भकर्ण तथा 5 बजकर 54 मिनट पर दसकंधर रावण के आदमकद पुतला का दहन हुआ ।रावन दहन के दौरान पटाखे के तेज आवाज़ से गुंजायमान हो उठा हर्ल बरौनी जीरीमाइल मैदान तथा आसमान में पटाखे के धुएं छा गए।

बरौनी जीरोमाइल मैदान में असत्य पर सत्य की जीत: आदमकद रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन 2

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था,अग्नि एवं विद्युत की सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था किया गया था।इसके अलावा ड्रोन से आसमान से निगरानी की जा रही थी।वहीं पूजा समिति द्वारा सभी आँगनतुक अतिथियों को चादर ओढ़कर सम्मानित किया गया।

बरौनी जीरोमाइल मैदान में असत्य पर सत्य की जीत: आदमकद रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन 3मौक़े पर पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय रेंज शैलेश कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय, सपरिवार, पुलिस अधीक्षक मनीष एवं सपरिवार, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति, डीएसपी निखिल कुमार, डीएसपी अभय कुमार, डीएसपी रंजीत कुमार,डीएसपी मो इमरान अहमद, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी,

बरौनी जीरोमाइल मैदान में असत्य पर सत्य की जीत: आदमकद रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन 4बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नप बीहट अवनीश कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,थानाध्यक्ष जीरोमाईल ओपी मनीष कुमार पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन, सीएचओ विकास कुमार, ईएमटी धर्मवीर कुमार आदमकद पुतला निर्माणकर्ता  रामकरण साव, मो आजम, सचिव रामानुज सिंह, शिक्षक हेमन्त कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, ओम कुमार, पीयूष कुमार, माधव कुमार, राजेश कुमार, पप्पू कुमार सहित हजारों हजार की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article