डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप 14 लाख 55 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक पुस्तकालय भवन का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों की भारी उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने कहा कि उनका मुख्य संकल्प सिर्फ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय की स्थापना से यहां के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ज्ञानार्जन में काफी सहूलियत मिलेगी।
वहीं समाजसेवी रौशन चौरसिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज की दशा और दिशा दोनों संवारती है। यह सामुदायिक पुस्तकालय इलाके के छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कार और सर्वांगीण प्रगति का प्रमुख केंद्र साबित होगा।
कार्यक्रम में पिपरा दोदराज पंचायत के मुखिया नीरज कुमार, पंच निशा देवी, वार्ड सदस्य गणपत साह, शिक्षक प्रमोद कुमार, डॉ. संजय शर्मा, प्रभात कुमार, कृष्ण सहनी, आनंद कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट