वीरपुर: छापेमारी में 14 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, आरोपी फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक घर से 14 लीटर अवैध देसी शराब बरामद कर लिया। जबकि आरोपी भागने में सफल रहा।

 एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने बताया कि शनिवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि मुबारकपुर वार्ड संख्या 10 निवासी कारी सदा अवैध देसी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। छापामारी के दौरान आरोपी भागने में सफल रहा।

 तलाशी लेने पर उसके घर से 14 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि इस आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article