समस्तीपुर: मथुरापुर में झपट्टा मार गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, भीड़ ने खदेड़कर पकड़ा, छीना गया मंगलसूत्र बरामद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो पर बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश की पहचान झिल्ली चौक निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक का है।

गिरफ्तार युवक विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 8 कक्षा का छात्र है। उसने मंगलसूत्र अपने निजी खर्चों के लिए छीना था, जिसे बेचकर वह पैसे लेना चाहता था। विशाल ने यह भी बताया कि उसके पिता कबाड़ी का काम करते हैं। इस संबंध में मथुरापुर थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक शातिर बदमाश है और पुलिस को उसकी पहले से तलाश थी। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क जाम होने के कारण एक टोटो सड़क पर खड़ा था, जिस पर महिला बैठी थी।

समस्तीपुर: मथुरापुर में झपट्टा मार गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, भीड़ ने खदेड़कर पकड़ा, छीना गया मंगलसूत्र बरामद 2इसी दौरान युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला अनीता देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

Share This Article