डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय) भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र की लखनपुर पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

शिविर में आवास योजना, शौचालय, राशन कार्ड सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए गए। इस दौरान कुल 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित कर्मियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशांत कुमार, मुखिया सुरेंद्र कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य यश कुमार (डिम्पल) सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट