10 साल की दिव्यांग बच्ची से यौन शोषण के प्रयास का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DNB Bharat Desk

वीरपुर  थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय दिव्यांग (बोलने में असमर्थ) बच्ची के साथ यौन शोषण के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय कोर्ट भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा बीते रविवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए फौरन विशेष टीम गठित की और आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

10 साल की दिव्यांग बच्ची से यौन शोषण के प्रयास का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल 2पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर नामजद अभियुक्त दिलीप यादव को दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article