हथियार लहराते वायरल फोटो सत्यापन के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव में से बीते रात छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त युवक पर हथियार लहराते हुए फोटो खींचकर सोशल साइट पर वायरल कर समाज में अपनी वादसाहत क़ायम करना चाहता था।थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले  में आरोपी युवक जिंदपुर निवासी मोहम्मद जसीम के पुत्र मोहम्मद अल्कमर को गिरफ्तार किया गया है ।

- Sponsored Ads-

उससे पूछताछ भी की गई है ।जिसमें  बताया कि मुंगेर में फेरी का काम करते थे ।इसी दौरान साथियों से मुलाकात के क्रम में एक साथी का पिस्तौल लेकर मोबाइल से फोटो खिंचवाया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपी युवक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हथियार लहराते वायरल फोटो सत्यापन के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल 2आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट चुकी है। हालांकि छापेमारी के दौरान उसके पास से मोबाइल में प्रयुक्त वायरल हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हथियार बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article