वीरपुर पुलिस ने पांच लिटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

यूं तो बिहार में शराब को आयात निर्यात, भंडारण के साथ खरीद विक्री करने पर पूर्णतः पाबंदी सरकार के द्वारा भले ही लगाया गया हो।पूलिस भी भनक लगते ही बगैर समय गवांए संभावित ठिकानों पर छापे लगातार कर रही है। फिर भी शराब से कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में आज बुधवार को वीरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापे मारी कर वीरपुर इटवा गोसाईं ढाला के पास बालन नदि के बांध को अतीक्रमन कर झुग्गी झोपड़ी में चाय की दुकान के आर में अवैध रूप से शराब के कारोबार कर रहे लगभग 50 वर्षीय सुरेन्द्र महतों को 5 लिटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

वीरपुर पुलिस ने पांच लिटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार 2इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और ग्राम रक्षा दल के धिरज कुमार के द्वारा वीरपुर निवासी सुरेंद्र महतों को 5 लिटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article