नालंदा: जमीनी विवाद में शख्स की पीट पीट कर हत्या, जमीन विवाद को लेकर पूर्व हुई थी पंचायत,पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। यहां तेरह कट्ठा जमीन के पैसे मांगना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पहले वृद्ध की बेरहमी से पिटाई की गई, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरामा गांव की है। मृतक की पहचान अस्थावां निवासी सोनू राम के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक सोनू राम पिछले छह दिनों से लापता थे।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की गई।परिजनों ने गांव के ही मुकेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुकेश यादव ने जबरन सोनू राम से 13 कट्ठा जमीन अपने नाम लिखवा लिया था। जमीन की रकम को लेकर सोनू राम लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। इसी विवाद में पहले उनकी जमकर पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

नालंदा: जमीनी विवाद में शख्स की पीट पीट कर हत्या, जमीन विवाद को लेकर पूर्व हुई थी पंचायत,पुलिस घटनास्थल पर पहुंची 2घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तेतरामा गांव से सोनू राम का शव बरामद किया और इसकी सूचना परिजनों को दी।वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Share This Article