बच्ची की हत्या मामले में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जहां अपराधियों ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव को केले के बगीचा में फेंक दिया। इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने रजौरा स्थित एसएच 55 को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया है। वही इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची अपने ननिहाल रजोरा में थी और आज सुबह केला का पत्ता काटने के लिए केला के बागान गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। जब घर वालों ने खोजबीन किया तो कोई पता नहीं चल सका। फिर बाद में दुबारा खोजने के लिए मासूम बच्ची की गई तो मृत अवस्था में केले के बागान में मिला। उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

हत्या से गुस्साए लोगों ने एसएच 55 को जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब तक हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तब तक यह सड़क जाम रहेगा। क्योंकि मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने पहले हवस का शिकार बनाया और उसके बाद उसे मासूम बच्ची को निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची के चेहरे पर खून का दाग है और गले में भी दमने का निशान है। वही इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को लगी मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस और बेगूसराय के सदर डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है।

हत्यारे की गिरफ्तारी के मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मासूम बच्ची का कपड़ा भी बरामद की है।

बेगूसराय से (सुमित कुमार बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article