महिला ने जबरन घर में घुसकर पुत्र पुत्री के साथ मारपीट का लगया आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला, महिला ने वीरपुर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पर्रा पंचायत के वार्ड नं 10 निवासी स्व राम चन्द्र शर्मा की पत्नी रुक्मिणी देवी ने अपने ही ग्रामीण पर लाठी डंण्डा, ईंट पत्थर और लोहे की हथौड़ा से लैस होकर घर में जबरन घुस कर गाली गलौज करने, गाली गलौज से मना करने पर पुत्र कृष्ण कुमार सहित मां बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगया है।

- Sponsored Ads-

वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि पुत्र कृष्ण कुमार के द्वारा विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने जान से मार देने की नियत से गले में रस्सी का फंदा लगाकर गला दवाने, लोहे की हथौड़ा से हाइड्रोसील पर प्राहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article