​वीरपुर में सूने घर में अज्ञात चोरों  ने 1.30 लाख नगदी समेत 25 लाख के जेवरातों की चोरी,क्षेत्र में दहशत

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के मुरादपुर गांव में सुन सान घर को अज्ञात चोरों ने निशाना साधते हुए 1लाख 30 हजार नगदी समेत लगभग 25 लाख रुपए से अधिक मुल्य के सोना चांदी के विभिन्न जेवरातों को चोरी कर आसानी से फरार होने में कामयाब हो गया।

- Sponsored Ads-

घट की सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब पीड़ित तीन दिन बाद घर आया तो विभिन्न कमरे,लाॅकर,गौदरेज, अलमीरा के ताले टुटे थे और घर के अंदर यत्र तत्र समान विखरे थे।यह दृश्य देखकर घर वालों के तो होश ही उड़ गए। घटना की सूचना पीड़ित के द्वारा 112 नंबर डायल पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई।

​वीरपुर में सूने घर में अज्ञात चोरों  ने 1.30 लाख नगदी समेत 25 लाख के जेवरातों की चोरी,क्षेत्र में दहशत 2इस संबंध में पीड़ित राज कुमार चौधरी ने बताया कि हम हार्ट के रोगी हैं 16 फरवरी को बेगूसराय दिखाने गए थे। वहीं बेटा के यहां रह गये थे।19 फरवरी को देर शाम में घर आए तो घटना देख कर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा बंगलोर में दिखाने डॉ के यहां गया है।

​वीरपुर में सूने घर में अज्ञात चोरों  ने 1.30 लाख नगदी समेत 25 लाख के जेवरातों की चोरी,क्षेत्र में दहशत 3चोर घर को सुन सान देख बांस के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घर में प्रवेश कर ताला तोर लगभग साढ़े 14 भरी सोना के विभिन्न जेवरातों को और ढाई सौ ग्राम चांदी के विभिन्न जेवरातों सहित 1 लाख 30 हजार रुपए नगद की चोरी कर लिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article