नालंदा: कचड़ा फेकने के मामूली से विवाद को लेकर अपने ही पोता ने घर में घुसकर दादा की गोली मारकर किया हत्या

DNB Bharat Desk

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के धर्मपुर गांव में घर में सोई हुई अवस्था में बदमाशों ने वृद्ध की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि सुरेश यादव का अपने ही रिश्तेदार से पिछले 1 साल से मामूली सा विवाद चल रहा था।

नालंदा: कचड़ा फेकने के मामूली से विवाद को लेकर अपने ही पोता ने घर में घुसकर दादा की गोली मारकर किया हत्या 2परिजनों ने बताया कि घर के आगे कचरा फेंकने के विवाद को लेकर दोनों परिवार के औरतों के बीच मारपीट और कहासुनी हुई थी। उस वक्त गुड्डू कुमार हरकीत यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के परिजनों ने बताया की हत्या करने वाला काफी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। जिसके कारण उसके खिलाफ कोई भी बोलने से परहेज करते हैं। देर रात जब वृद्ध सुरेश यादव अपने घर की छत पर सोए हुए थे।

नालंदा: कचड़ा फेकने के मामूली से विवाद को लेकर अपने ही पोता ने घर में घुसकर दादा की गोली मारकर किया हत्या 3इसी दौरान गुड्डू कुमार और हरकीत यादव सीढ़ियों के सहारे घर के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज को सुनकर घर के बाकी लोग जगे जिसके बाद अपराधियों को भागते हुए देखा गया। गुड्डू कुमार और सुरेश यादव रिश्ते में दादा और पोता बताए जाते हैं। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में टूट गई है।

Share This Article