सिलाव में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रक पर मिला शव, परिजन ने लगया हत्या का आरोप

DNB Bharat

नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के कडाहडीह गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के कडाहडीह गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ऐसा आरोप मृतका के मायके वाले लगा रहे हैं। घटना के संबंध में मृतका विभा देवी के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति सोनू कुमार के द्वारा व्यापार करने के लिए 2 लाख की मांग की जा रही थी।

- Sponsored Ads-

रुपए नहीं देने के उपरांत विवाहिता के साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। विभा देवी के पति सोनू कुमार ने विवाहिता के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी थी। विवाहिता ने इसकी शिकायत भी अपने परिजनों से की थी। बावजूद पति, सास, ससुर, देवर के द्वारा विवाहिता की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी राजगीर रेल थाना को दिया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article