बेगूसराय में मौसम का कहर: नागदाहा में आंधी-तूफान से उखड़ा विशाल पेड़, दुकानें और ई-रिक्शा मलबे में दबे

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी है। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच नागदाहा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।दरअसल, तेज हवाओं के साथ आए आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। वहीं सड़क किनारे खड़ा एक ई-रिक्शा भी पेड़ के नीचे दब गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा पास में खड़ा ठेला, एक मोटरसाइकिल और कई दुकानें भी बुरी तरह टूट-फूट गई हैं। गनीमत यह रही कि ई-रिक्शा में उस वक्त कोई सवारी मौजूद नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बेगूसराय में मौसम का कहर: नागदाहा में आंधी-तूफान से उखड़ा विशाल पेड़, दुकानें और ई-रिक्शा मलबे में दबे 2प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकंड में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि जैसे ही मौसम खराब हुआ, ई-रिक्शा चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पास की दुकान में शरण ले ली। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से पेड़ सीधे उसके रिक्शा पर आ गिरा।तेज आंधी और बारिश का असर जिले के कई हिस्सों में देखने को मिला है।

बेगूसराय में मौसम का कहर: नागदाहा में आंधी-तूफान से उखड़ा विशाल पेड़, दुकानें और ई-रिक्शा मलबे में दबे 3कई जगह कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए हैं, वहीं पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित है।हालांकि अभी तक नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन व्यापक क्षति की आशंका जताई जा रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।

Share This Article