डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में पिछले चार दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है और खासकर तेघरा प्रखंड के रात गांव भगवानपुर चक्की सहित कई इलाकों के लोग अब पलायन करने को बिवस है।

हालांकि लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक राहत के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं जिससे कि आम लोगों की परेशानियां दिनों दिन बढ़ती जा रही है । एक रिपोर
दरअसल बाढ़ की वजह से तेघड़ा प्रखंड के भगवानपुर चक्की, रात गांव, निपानिया, बरौनी सहित कई इलाकों में निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रत्येक वर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ ग्रसित इलाकों के लिए सरकार की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं, जिसकी वजह से तकरीबन 2 महीने तक यहां रहने वाले लोगों का जीवन बद से भी बदतर स्थिति में गुजरता है।
फिलहाल गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद मधुरापुर, भगवानपुर चक्की, रात गांव सहित कई इलाकों के लोग पलायन करने को मजबूर है और सुरक्षित स्थान की खोज में अपने पशुओं एवं परिवार के लोगों के साथ निकल चुके हैं। लोगों का कहना है की पलायन के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तो जहां भी लोगों ने शरण लिया है वहां पर ना तो कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है और ना ही लाइट एवं पॉलिथीन का ही वितरण किया गया है ।
जिसकी वजह से रात के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही तेघरा के अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि जिला प्रशासन के कर्मचारियों की ओर से लगातार तटबंधों की देखरेख की जा रही है एवं प्रभावित लोगों को चिन्हित कर उनकी सुविधाओं के लिए सभी प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही कम्युनिटी किचन सहित पशु चारे की भी व्यवस्था कर दी जाएगी । वही तेघरा के विधायक रजनीश कुमार ने बताया कि तेघरा प्रखंड के लगभग दस हजार की आबादी बाढ़ के तत्काल प्रभाव में आ गई है ।
उनके स्तर से जिला प्रशासन से बात कर लोगों की परेशानियां कम करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं और जल्द ही लोगों के सभी परेशानियों को दूर कर दिया जाएगा ।
डीएनबी भारत डेस्क