डीएनबी भारत डेस्क
शुक्रवार की संध्या से तेज हवा के साथ हुये बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फे मेंर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं तथा मक्का की फसल को पहुंचा है। वीरपुर पश्चिम पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, वीरपुर पूर्वी पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने बारिश से हुये नुकसान का आकलन कर अविलंब क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग विभाग से की है।
- Sponsored Ads-

वहीं बीएओ सर्वेश कुमार ने बताया कि किसान सलाहकारों को फसल क्षति का आकलन कर अविलंब रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट