डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में NEET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से लाखों रुपये नकद, गाड़ियां और फर्जी एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं।घटना 2 मई 2026 की है, जब रात करीब 1:45 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो और ब्रेजा कार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को रोक लिया और तलाशी ली।तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड के नीचे छिपाकर रखे गए 2 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
गाड़ी में सवार आरोपियों की पहचान अवधेश कुमार, अमन कुमार सिंह और पंकज कुमार साह के रूप में हुई है।गिरफ्तार मुख्य आरोपी अवधेश कुमार खुद एमबीबीएस का छात्र है और पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया है।पुलिस पूछताछ में अवधेश ने बताया कि उसका दोस्त उज्जवल उर्फ राजा बाबू NEET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का काम करता है।आरोपियों के मोबाइल फोन से NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के फर्जी एडमिट कार्ड, चैट और पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत भी मिले हैं।
पु
लिस ने इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी, ब्रेजा कार,2,95,000 नगद,3 मोबाइल फोन,फर्जी NEET व अन्य परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बरामद किए है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। इस खुलासे के बाद परीक्षा प्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क