नालंदा पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड का उद्भेदन,36 लाख 78 हजार रुपए,पंद्रह मोबाइल,छह एटीएम,एक लैपटॉप,एक प्रिंटर,सोने-चांदी के जेवर के साथ 4 साइबर ठग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतराज्जिय साइबर फ्रॉड का उद्भेदन किया है। एसपी भारत सोनी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के डंबर बीघा इलाके में की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से 36 लाख 78 हजार, 15 मोबाइल, 6 एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर और 1 मोटर साइकिल जब्त की गई है।

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड का उद्भेदन,36 लाख 78 हजार रुपए,पंद्रह मोबाइल,छह एटीएम,एक लैपटॉप,एक प्रिंटर,सोने-चांदी के जेवर के साथ 4 साइबर ठग गिरफ्तार 2गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, नितिन कुमार, दयानंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी बिहार में बैठकर केरल से लौटरी का झांसा देकर साइबर ठगी के माध्यम से भोले-भाले लोगों से पैसे लूटते थे। इनके कब्जे से कई फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

नालंदा पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड का उद्भेदन,36 लाख 78 हजार रुपए,पंद्रह मोबाइल,छह एटीएम,एक लैपटॉप,एक प्रिंटर,सोने-चांदी के जेवर के साथ 4 साइबर ठग गिरफ्तार 3यह गिरोह लंबे समय से साइबर अपराधों में सक्रिय था और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहा था।एसपी ने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों पर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article