बेगूसराय जिले का चर्चित धीरज हत्या कांड का नामजद अभियुक्त सतीश पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जेल में बंद कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का सूटर धीरज हत्या कांड का नामजद आरोपी खोदावन्दपुर निवासी रामलगन पासवान का पुत्र सतीश पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर खोदावन्दपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि धीरज हत्या कांड का नामजद आरोपी अपने घर पर आया हुआ है। तभी थानाध्यक्ष  सुदीन राम चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार के साथ सादे लिबाज में पुलिज़ बल के द्वारा उसकी घर की घेरा बंदी किया गया। तभी घर से भाग रहे आरोपी सतीश पासवान को खदेड़ का पकड़ लिया गया और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ चल रही है तथा घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article