राष्ट्रीय स्तर पर बेगूसराय जिला के शिक्षक को भेजने के लिए शिक्षकों से अपील

DNB Bharat

बिहार से तीन शिक्षकों का रेटिंग के आधार पर होना है चयन

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय गढ़हरा के नगर शिक्षक सुधीर कुमार वर्मा का चयन पूरे बिहार से चयनित15 शिक्षकों में हुआ है। इनका नवाचारी वीडियो 13 नम्बर पर है। बिहार के लाखों शिक्षकों में से 15 शिक्षकों का चयन हुआ है। इससे तीन बेहतर शिक्षकों को रेटिंग के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के शिक्षकों से अपील किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक 13 नम्बर का वीडियो देखकर उसे रेटिंग करें और सुधीर वर्मा को बिहार टॉप थ्री में सलेक्ट करें।

- Sponsored Ads-

बिहार में शिक्षक पर्व के अंतर्गत विद्या अमृत महोत्सव नवाचारी शिक्षाशास्त्र माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत कक्षा 1-12 तक के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा दीक्षा पर अपलोड किये गए नवाचारी वीडियो का एनसीइआरटी द्वारा निर्धारित मापदण्ड के आधार पर राज्य स्तर पर चयनित कर शीर्ष 15 वीडियो दीक्षा पर अपलोड कर दिया गया है।

बेगूसराय के शिक्षकों के लिए गर्व की बात है कि सुधीर कुमार वर्मा का वीडियो राज्य के 80 हज़ार वीडियो में टॉप 15 में जगह बना पाया है। 9 फ़रवरी को रेटिंग का अंतिम तिथि है।
मौके पर प्राचार्य दिलीप कुमार सिन्हा, शिव शंकर प्रसाद, विजय कुमार सिंह, योगेश कुमार पोद्दार, रितेश कुमार, चंद्र कुमार, अनुज कुमार प्रकृति, मो मुस्तफीज, मुकेश कुमार, अंकिता मिश्रा, अल्पना, सुनील मंडल आदि ने जिला सहित बिहार वासियों से रेटिंग कर राष्ट्रीय स्तर में भेजने का शुभकामना व्यक्त किया है।

बेगूसराय गढ़हरा संवाददाता रंजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article