वीरपुर के प्राथमिक विद्यालय खरमौली में दो दिनों से लटका ताला खुला, बीडीओ की पहल पर शुरू हुई पढ़ाई

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत के नवीन प्राथमिक विद्यालय खरमौली बिचला टोल में पिछले दो दिनों से ग्रामीणों के द्वारा की गई तालाबंदी को लेकर शनिवार को बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर तालाबंदी को खुलवाया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में बीडीओ ने ग्रामीणों के द्वारा शिक्षकों पर लगाए गए आरोपों का भी प्रताल किया। इस संबंध में वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि एचएम के विरुद्ध विभिन्न आरोपों को लेकर लोगों ने तालाबंदी की थी।

जिसे समझा-बुझाकर तालाबंदी को खुलवाया और स्कूली बच्चों को कक्षा-कक्ष में प्रवेश कराया गया।साथ ही अन्य मामलों को लेकर शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

Share This Article