श्रद्धांजलि सभा में JDU नेता मनीष वर्मा ने कहा, “बिहार में होगा मंत्रिमंडल विस्तार जल्द। कहा बिहार में विकास मॉडल ही सर्वोपरि।
डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित पैतृक आवास पर गुरुवार को स्वर्गीय डॉ. अशोक कुमार वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने डॉ. अशोक कुमार वर्मा को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां आज भी परिवार और समाज के बीच जीवंत हैं।इस दौरान मनीष वर्मा ने राज्य की सियासत पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में नई सरकार बन चुकी है और सरकार अपने तरीके से लगातार फैसले ले रही है।
उ
न्होंने भरोसा जताया कि आने वाले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द किया जाएगा।निशांत कुमार की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।वहीं, ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में पहले भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रही है।
उन्होंने कहा कि यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार किसी अलग मॉडल पर काम कर रही है, बल्कि सरकार का फोकस विकास और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।“बिहार सरकार क्राइम को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है और सरकार किसी जाति विशेष के आधार पर काम नहीं करती। अब बिहार में अपराधियों की खैर नहीं है।
डीएनबी भारत डेस्क