वरिष्ठ भाकपा नेता नागेश्वर साह लहेरी का निधन: वीरपुर में शोक की लहर, संकल्प सभा में दी गई श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

वीरपुर पुर्वी पंचायत के नागेश्वर साह लहेरी के निधन हो जाने कि खबर से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र हीं नहीं जिला के भाकपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। वे 75 वर्ष के थे। 1944 में जन्मे नागेश्वर साह लहेरी जब क्षेत्र में हर तरफ जोर जूल्म हर क्षेत्र में अपने चरम शिमा पर था। खेतीहर मजदूर, किसान,दबे कुचलें लोग अत्याचारियों से त्रस्त हो कर त्राहि त्राहि कर रहे थे।तब वे मात्र 26 वर्ष के थे और 1975 में पार्टी सदस्यता ग्रहण करते हुए हर जोर जूल्म के खिलाफ संघर्ष के मैदान में डटे रहे और आजीवन भाकपाई सदस्य रहे ।

- Sponsored Ads-

वीरपुर अंचल परिषद के फैसला अनुसार उनके द्वादश कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह के व डॉ राम बालक ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।सभा को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अवधेश राय, प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह, राहुल कुमार आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए नागेश्वर साह लहेरी के जिवनी पार्टी के प्रति किए गए कार्यों और उनके द्वारा जूल्म के खिलाफ किए गए संघर्षों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लाल सलाम पेश किया।

वरिष्ठ भाकपा नेता नागेश्वर साह लहेरी का निधन: वीरपुर में शोक की लहर, संकल्प सभा में दी गई श्रद्धांजलि 2इस से पहले मौके पर मौजूद सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने जनवादी लोक गीत ले लो मेरा सलाम सहिदो के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर लाल सलाम पेश किया। मौके पर वीरपुर पूर्वी पंचायत के शाखा मंत्री रामाज्ञा महतों, वीरपुर पश्चिम पंचायत के शाखा मंत्री जय जय राम राय, जगदर के शाखा मंत्री रंजीत यादव, भवानंदपुर के शाखा मंत्री सोनी पासवान, सीपीआई नेत्री रिता चौरसिया, मनोज साह, मनोज यादव,रामाश्रय पासवान, दिनेश पंडित, सुरेश चौरसिया, मोहम्मद ओहाब, मोहम्मद असलम समेत सेकरों सीपीआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article