समस्तीपुर: सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह का दौरा टला,मौषम के कारण नहीं भर सका हेलीकॉप्टर उड़ान

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह का हेलीकॉप्टर से दूधपुरा हवाई अड्डा मैदान में आगमन प्रस्तावित था। 

कार्यक्रम के तहत उन्हें वहां से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर रुदौली गांव जाकर शहीद कौशल किशोर मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करनी थी। इसको लेकर सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर केंट व स्थानीय पुलिस ने सभी तैयारी कर रही थी। 

समस्तीपुर: सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह का दौरा टला,मौषम के कारण नहीं भर सका हेलीकॉप्टर उड़ान 2लेकिन, जिले में खराब मौसम के परिस्थितियों को देखते हुए पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। डीजी का हेलीकॉप्टर समस्तीपुर के लिये उड़ान नहीं भर सका। इस संबंध में सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि मौसम अनुकूल होने पर तय की जाएगी, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।

Share This Article