बेगूसराय के भगवानपुर पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस नेता लालबाबू पासवान के निधन से पार्टी एवं क्षेत्र में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष लालाबाबू पासवान का निधन रविवार को हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके मृत्यु की खबर सुनते ही अंतिम दर्शन करने वाले का तांता लग गया।

बेगूसराय के भगवानपुर पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस नेता लालबाबू पासवान के निधन से पार्टी एवं क्षेत्र में शोक की लहर 2उनके अंतिम दर्शन करने व शोकाकुल परिवारजनों से मिलने पहुंचे बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा और पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि लालबाबू पासवान के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।

बेगूसराय के भगवानपुर पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस नेता लालबाबू पासवान के निधन से पार्टी एवं क्षेत्र में शोक की लहर 3उनके खालीपन को भरना संभव नहीं होगा।वह मेरे परिवार के सदस्य के रूप में हमेशा सुख-दुख में चट्टान के तरह खड़ा रहा करते थे,साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में इनके अतुल्यनीय योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। मिलनसार व्यक्तित्व के कारण ये क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। इस दौरान शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हमेशा सुख दुख में साथ रहने का भरोसा भी दिलाया।

बेगूसराय के भगवानपुर पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस नेता लालबाबू पासवान के निधन से पार्टी एवं क्षेत्र में शोक की लहर 4पार्थिव शरीर पर पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, रामचंद्र तांती,पंसस विनोद पासवान, उमेश दास, पैक्स अध्यक्ष यदुनंदन राय, संजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मो युनीस, इन्द्रदेव राय, प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी,अजय सिंह, राजीव पोद्दार, रमाकांत पासवान,संजय पासवान बछवाड़ा विधायक सह खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, प्रमुख इंद्रजीत कुमार, पूर्व प्रमुख ओरशिल पासवान, पूर्व आप जिला प्रभारी शिवदयाल, पूर्व जिला पार्षद रामस्वार्थ साह, भाकपा अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article