भाकपा का मजबूत स्तंभ थे जगदीश शर्मा उर्फ कारी उस्ताद – रामरतन सिंह

DNB BHARAT DESK

नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या 24 गुरुदासपुर टोला निवासी भाकपा के मजबूत स्तंभ व कद्दावर कार्यकर्ता 76 वर्षीय जगदीश शर्मा उर्फ कारी उस्ताद की मौत मंगलवार की रात्रि पैतृक आवास पर हो गया। अचानक मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

भाकपा का मजबूत स्तंभ थे जगदीश शर्मा उर्फ कारी उस्ताद - रामरतन सिंह 2 अचानक मौत की सूचना पाते ही अहले सुबह से उनके अंतिम दर्शन करने को लेकर भाकपा नेता व कार्यकर्ताओं सहित अन्य सामाजिक लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

भाकपा का मजबूत स्तंभ थे जगदीश शर्मा उर्फ कारी उस्ताद - रामरतन सिंह 3पैतृक आवास एवं शहीद स्मारक स्थल पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह,बीहट तीन शाखा मंत्री दिनेश झा, मनोज कुमार सिंह, राजीव कुमार, पंकज कुमार महतो, शंकर साव, राम उदगार सिंह भूतनाथ, देवनन्दन सिंह, अशोक रजक, नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार , भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, एटक महासचिव प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, जितो सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामाधार सिंह, अंचल मंत्री अरविन्द सिंह सहित अन्य ने झंडा ओढ़ाकर विदाई दी।

भाकपा का मजबूत स्तंभ थे जगदीश शर्मा उर्फ कारी उस्ताद - रामरतन सिंह 4तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा इनके अस्मायिक निधन से भाकपा पार्टी ने एक कद्दावर एवं कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया।

Share This Article