प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय को पितृ शोक।
डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव में शनिवार की रात में अवकाश प्राप्त डीडीसी 88 वर्षीय सुखदेव राय का निधन हो गया। अवकाश प्राप्त डीडीसी सुखदेव राय लम्बे समय से ईलाज रत थे बेगूसराय शहर स्थित निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान उन्होंने अन्तिम सांस लिया। वहीं अवकाश प्राप्त डीडीसी श्री राय के निधन से असुरारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को पितृ शोक हुआ है।
श्री राय अपने पीछे पुत्र मनोज कुमार राय, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय, सुनील कुमार राय, पुत्रवधू ज्योति कुमारी, अनीता कुमारी, सुनीता कुमारी, पुत्री निशा कुमारी, सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, सरिता कुमारी, रचना कुमारी, अर्चना कुमारी, पौत्र दीपक कुमार, भानू कुमार, अखिलेश कुमार, पौत्री मैनेजर शालिनी कुमारी, डा मुस्कान कुमारी, पाओ बैंक ऑफ अमेरिका लूसी कुमारी, स्नेहा कुमारी ,भतीजा सुखदेव राय, राम उदित राय, विनय कुमार, अमरेश कुमार सहित दामाद नाती, नतनी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
आगे उन्होंने बताया कि पिता जी का जन्म आज़ादी से पूर्व 1939 ईस्वी में 15 जनवरी को हुआ था। वह 06 जून 2026 को अन्तिम सांस लिए। उनके बारे में उनके भतीजे सच्चिदानंद राय ने बताया कि चाचा सुखदेव राय 1964 ईस्वी में बिहार प्रशासनिक सेवा में बहाल हुए और बीडीओ, एसडीओ, डीटीओ, टीएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लम्बे समय तक सहरसा जिला में बतौर अपर समाहर्ता रहे जहां से उन्हें उप विकास आयुक्त के पद पर पदोन्नति मिली थी।
शिक्षा, कला सांस्कृतिक और स्वास्थ तथा गांव के प्रति उनका गहरा लगाव था। जिस कारण जब वह 1997 में सेवा से सेवानिवृत हुए तो वह पिपरा देवस गांव की अपने सोनहे मिट्टी में परिवार के साथ रहने का निर्णय लिया। आज उनके निधन क खबर पाते ही पिपरा देवस, असुरारी, हाजीपुर, मालती सहित आसपास के गांव में शोक का माहौल छाया हुआ है। वहीं उनके पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में पुरुष महिला और बच्चे तांता लगाए हुए हैं। वह इस परिवार के अभिवावक के रूप में सदैव हम सब को याद रहेंगे।
अन्तिम दर्शन करने वालों में उनके मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, शिक्षक नेता रवि कुमार, शाला मुंशी गोपाल सिंह, पैक्स अध्यक्ष पिपरा देवस कौशल किशोर सिंह, पैक्स अध्यक्ष हाजीपुर नवल किशोर सिंह, मुखिया बबलू साह, सरपंच रामप्रकाश महतो, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, एटीएम ज्ञानेश्व कुमार, विद्यानंद राय, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, अमरेश कुमार , रंजीत कुमार , अंजनी राय, बाबू साहेब, कन्हैया कुमार सहित पिपरा देवस, असुरारी, हाजीपुर, मालती सहित आसपास के गांव एवं टोला के तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक -शिक्षिकाएं ने उन्हें नम आंखों से भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। पिपरा देवस गांव के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट