डीएनबी भारत डेस्क
वारदोली शताब्दी समारोह समिति के बैनर तले शहीद भगत सिंह की 130वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, डॉ कुन्दन कुमार, हम जिलाध्यक्ष प्यूष कुमार, समाजसेवी हेमंत कुमार, राहुल कुमार,रामकृष्ण कुमार, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार, डा राजेश कुमार, साकेत कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित लोगों द्वारा शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्यूष कुमार ने कहा कि वारदोली शताब्दी समारोह समिति का यह प्रयास काफी सराहनीय है और हमें महापुरुषों का सम्मान हर हाल में करना होगा। यह एक अच्छी पहल है कि हम अपने जमीन के नायक को भी इस बहाने याद करने जा रहे हैं।

छात्र नेता रामकृष्ण ने कहा कि शताब्दी समारोह समिति का आयोजन अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगा। इस बैनर के तले स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों और जननायकों को याद किया जाएगा। संयोजक राहुल कुमार ने कहा रामचरित्र बाबू की प्रतिमा लगाने को लेकर भी स्थानीय सांसद, विधायक सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी पत्र देकर प्रतिमा लगाने की मांग की जाएगी।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट